फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों की उपचार के दौरान कोरोना से मौत, नौ लोग मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
फोटो 10, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए पहुंचे नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना संक्रमित बढ़ने के साथ ही मृतकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। लखनऊ में भर्ती एक महिला व राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में उपचार करा रहे पुरुष की मौत हो गई। इस तरह जिले में मृतकों की संख्या बढ़ कर अब 32 हो गई है। वहीं, बुधवार को नौ कोरोना संक्रमित सामने आए। जिले में अब तक 1479 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। फिलहाल 121 एक्टिव केस हैं। मरीजों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, टांडा ब्लॉक क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय महिला को इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र निवासी 53 वर्षीय मरीज को संक्रमित होने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को नौ और संक्रमित मरीज सामने आए। जिले में मरीजों की संख्या अब 1479 हो गई है। फिलहाल 121 एक्टिव केस हैं। मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 1328 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न अस्पतालों में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें