फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 16 और पाए गए पॉजिटिव

विज्ञापन
फोटो 18, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने पहुंचे नागरिक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना पीड़ित युवक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 30 हो गई है। उधर, मंगलवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए। अब तक जिले में 1470 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 123 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कटेहरी विकास खंड निवासी युवक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएमओ कार्यालय के अनुसार, युवक परिवार के साथ कानपुर में रह रहा था। कोरोना संक्रमण के चलते उसे कानपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 30 हो गई है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए। बताया कि जिन क्षेत्रों में मंगलवार को संक्रमण के मामले सामने आए, वहां सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया। उन्हें बताया गया कि एहतियात बरतकर कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें