फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित की मंगलवार को अचानक तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अब जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। उधर, मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1366 हो गई है।
विज्ञापन

ताराखुर्द निवासी एक व्यक्ति बीते दिनों कोरोना की चपेट में आने के बाद होम आइसोलेट था। मंगलवार को अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। सूचना पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 18 नए मामले सामने आने से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1366 हो गई है। 117 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है, जबकि 1224 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें