बसखारी। बसखारी सीएचसी में कार्यरत दो कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग को 48 घंटे के लिए सील कर सैनिटाइजेशन शुरू करा दिया गया। सीएचसी सील होने से मरीजों व तीमारदारों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ज्यादातर को बगैर इलाज के ही वापस होने को मजबूर होना पड़ा। सीएचसी प्रभारी डॉ. मार्कण्डेय प्रसाद ने बताया कि दो कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद सीएचसी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।