अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 18 नये मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 1145 हो गई है। इनमें से 233 का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के 18 नये मामले सामने आए। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1145 हो गई है। 889 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 233 का इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ ने लोगों से अपील की कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी को खुद जिम्मेदारी का निर्वह्न करना होगा। शासन की गाइडलाइन का पालन करना होगा। जागरूकता से ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।