फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चिकित्सकों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोविड 19 के मद्देनजर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय सभागार में चिकित्सकों के साथ बैठक की। इसमें चिकित्सकों से आवश्यक फीडबैक प्राप्त किया और शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि जांच व मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिले में अब तक कोरोना को लेकर स्थिति अन्य जिलों से बेहतर है। इसमें और सुधार सुनिश्चित करने के लिए सभी को पूरी जिम्मेदारी से काम करना होगा। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने चिकित्सकों को शासन के निर्देशों के अनुसार काम करने का निर्देश दिया। कहा कि सरकार कोविड 19 के नियंत्रण को लेकर काफी गंभीर है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की भूमिका सबसे अहम है। चिकित्सकों को अपनी ड्यूटी को ईमानदारीपूर्वक करना है। अधिकाधिक जांच करने के साथ ही सामने आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करना होगा। जिलाधिकारी ने कोविड-19 विंग की बेहतर व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि चिकित्सकों की सर्विलांस टीम गठित कर मरीजों पर पूरी नजर बनाए रखें। मरीजों की देखरेख में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कहा कि मरीजों का संपूर्ण पता व मोबाइल नंबर रजिस्टर में अंकित होना चाहिए। यदि कोई मरीज बगैर सूचना के गायब होता है तो संबंधित टीम की जवाबदेही तय की जाएगी। जिन मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, उन पर निरंतर निगरानी रखी जाए। प्रत्येक को समय से दवा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती मरीज इधर उधर न घूमें इस पर भी ध्यान दिया जाए। बैठक में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस डॉ. पीएन यादव, चिकित्साधीक्षक डॉ. विजय तिवारी समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें