फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सीएमओ कार्यालय में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना महामारी के बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचने वाले सभी कर्मचारियों व नागरिकों को थर्मल स्क्रीनिंग कराना होगा। कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए विभाग ने यह प्रयास किया है। कार्यालय में प्रवेश करने से पहले कर्मचारियों व नागरिकों को पहले थर्मल स्क्रीनिंग करानी होगी। इसके बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में भले ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आयी हो, लेकिन एहतियात बरतने को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर नजर आ रहा है। सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी कोरोना की चपेट में न आएं इसके लिए बुधवार से यहां थर्मल स्क्रीनिंग मशीन की व्यवस्था कर दी गई।
ऐसे में अब कार्यालय का कर्मचारी हो या फिर कोई बाहरी व्यक्ति कार्यालय पहुंचने पर प्रवेश से पहले उसकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि यह निर्णय कर्मचारियों के हितों को देखते हुए लिया गया है। कोरोना महामारी के बीच कार्यालय कर्मचारियों पर बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में उन्हें स्वस्थ रखने के लिए जरूरी कदम उठाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें