अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोमवार को जिला अस्पताल में 70 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। उनसे न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बल्कि मास्क लगाने की भी अपील की गई। कहा गया कि जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
गौरतलब है कि दूसरे प्रांतों व शहरों से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य जिला अस्पताल परिसर स्थित मातृ शिशु विंग में किया जाता है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए की जाने वाली थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य सोमवार को भी जारी रहा। थर्मल स्क्रीनिंग के लिए सोमवार को 70 नागरिक जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मौजूद डा. मनोज शुक्ला, डा. आरपी जायसवाल ने स्वास्थ्य टीम के साथ सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। प्रभारी सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि सोमवार को 70 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई।