फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मतदाता सूची तैयार करने में करें अधिकारियों का सहयोग

Thu, 06 Nov 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष गहन एसआईआर और सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के एक निजी हाल में भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि इस पुनरीक्षण अभियान में बूथ लेवल एजेंट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बीएलए अधिकारियों का सहयोग करके त्रुटिरहित और शुद्ध मतदाता सूची तैयार कराएं। सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती अभियान बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला और आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया। पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने अभियान से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी और सभी से शत-प्रतिशत योगदान देने का आग्रह किया। जिला संयोजक मनोज मिश्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची को अत्यंत शुद्ध स्तर तक ले जाने का दायित्व निभाने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री दिलीप देव पटेल और संयोजन केशरी नंदन त्रिपाठी ने किया।
विधानसभा मीडिया प्रभारी विकास निषाद, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के अनुसार कार्यशाला में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, पंकज वर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, संजय सिंह, शाश्वत मिश्र, मीसम रजा, केशव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें