फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पुलिस की पिटाई से बिगड़ी संविदा लाइनमैन की तबीयत

Mon, 28 Oct 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कुशल कुमार।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लखनऊ के चिनहट कोतवाली में पुलिस की ज्यादती का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि अब अंबेडकरनगर की अकबरपुर कोतवाली पुलिस पर अत्यंत गंभीर आरोप लगे हैं। अयोध्या जनपद के मया बाजार निवासी और बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन कुशल कुमार (26) की तबीयत पुलिस की कथित पिटाई के बाद सोमवार को बिगड़ गई।
विज्ञापन

कुशल के अनुसार वह रविवार को श्रवणक्षेत्र के माधवपुर स्थित ननिहाल आया था। यहां उसके मामा के बीच भूमि का बंटवारा हो रहा था। इसके लिए आयोजित पंचायत में पूर्व प्रधान व कुशल के बीच विवाद हो गया। हाथापाई भी हुई। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। कुशल का आरोप है कि वहां से निकलकर वह अकबरपुर स्थित मौसी के घर जन्मदिन समारोह में मामा के बेटे के साथ आ गया। यहां पहुंचने के बाद पुलिस चौकी से लगातार फोन आने लगे। इसी बीच अकबरपुर पुलिस चौकी के दो सिपाही उसके पास पहुंचे और पकड़कर अकबरपुर चौकी ले आए। कुछ देर बाद एक लग्जरी गाड़ी से श्रवणक्षेत्र चौकी के दो पुलिसकर्मी पहुंचे और वाहन में बिठाकर श्रवणक्षेत्र ले गए। वहां कहा कि पूर्व प्रधान ने सोने की चेन व 10 हजार रुपये नकद छीनने का आरोप लगाया है। इसे वापस कर दो।

कुशल का आरोप है कि उसने चेन व पैसा छीनने से इन्कार किया तो उसे चौकी में बंद कर पीटा गया। इसके बाद अकबरपुर कोतवाली लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


मुर्गा न बनने व माफी न मांगने पर और पीटा
कुशल का कहना है कि पहले उसे पुलिसकर्मियों ने थप्पड़ मारे। कुछ देर बाद पहुंचे चौकी प्रभारी राहुल पांडेय ने गालियां दीं। मना करने चौकी प्रभारी ने माफी मांगने व मुर्गा बनने को कहा। ऐसा न करने पर चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों ने हाथ-पैर के साथ बेल्ट से भी पीटा। चौकी प्रभारी राहुल ने कहा कि आरोप मनगढ़ंत हैं। पुलिस ने पिटाई की होती तो रविवार को ही मामला सामने आया होता।

सीओ ने शुरू की जांच
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है। वह देर शाम जिला अस्पताल पहुंचे हैं। पूरे तथ्यों को देखकर रिपोर्ट देंगे। इसके बाद ही पूरे मामले में ठीक से कुछ कहा जा सकेगा। जिला अस्पताल में मौैजूद सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें