.बीआरसी रामनगर में प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षक।
आलापुर(अंबेडकरनगर)। ब्लॉक संसाधन केंद्र रामनगर में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम व एनएफएल के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। नौंवे चक्र के चौथे दिन शुक्रवार को संदर्भ दाता त्रिशूलधारी पांडेय ने कहा कि सतत आकलन शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का महत्वपूर्ण साधन है। इससे न केवल शिक्षकों को छात्रों की ताकत और कमजोरियों का पता चलता है बल्कि उन्हें अपने शिक्षण को अनुकूलित करने और छात्रों को समय पर प्रतिक्रिया देने में भी मदद मिलती है।
संदर्भ दाता ईशान श्रीवास्तव और विनय चतुर्वेदी ने शिक्षकों को संसाधनों और टीएलएम के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान मुकेश, लक्ष्मी सिंह, ममता गुप्ता, नीलम, आशा, अमृता, रूप किशोर विश्वकर्मा व अनिल चौहान सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।