फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: यूपी में सिर्फ चार सीटों पर मुकाबला, बाकी एकतरफा

Thu, 19 Oct 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
सर्किट हाउस में प्रेस से मुखातिब सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर। संवाद
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर भाजपा की बी टीम होने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को अकबरपुर नगर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश ने कहा कि सपा अक्सर बसपा को भाजपा की बी टीम कहती है। हकीकत यह है कि हम तो सटकर बीजेपी का सहयोग कर रहे हैं लेकिन अखिलेश यही काम बीजेपी से हटकर कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस ने तो उपचुनाव में सपा का साथ दिया लेकिन उत्तराखंड के चुनाव में सपा ने भाजपा को फायदा पहुंचाया।
मध्य प्रदेश में भी यही काम सपा करने जा रही है। एमएलसी के चुनाव में भी प्रत्याशी चयन में जानबूझकर गड़बड़ी कर बीजेपी का साथ दिया। ओमप्रकाश ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सिर्फ चार सीटों पर ही मुकाबला है। यह चार सीट पश्चिम की हॅैं। जहां मुस्लिमों की आबादी ज्यादा है। कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है। ऐसे में सपा से ही चार सीट पर मुकाबला होगा। बाकी सीटों पर एकतरफा नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछली बार सपा व बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इस बार वे अकेले हैं। हम न होते तो अंबेडकरनगर में सपा का खाता न खुलता। पूर्व मंत्री आजम खां को लेकर आये बयानों का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव झूठ बोल रहे हैं। जिस प्रमाण पत्र पर कोर्ट ने सजा सुनाई है, वह भाजपा ने नहीं बनाया। सपा सरकार में ही वह प्रमाण पत्र बना था। देवरिया कांड को लेकर भी उन्होंने सपा प्रमुख को घेरा। कहा कि वहां 2016 से विवाद था। तब सपा की सरकार थी। ठीक से सुनवाई हुई होती तो यह घटना न होती। बाद में सपा प्रमुख का नाम लिए बगै ओमप्रकाश ने कहा कि दिन में लोग भाषण देते हैं लेकिन रात में पीएम मोदी व सीएम योगी को सलाम ठोंकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें