फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कीटनाशक खाकर थाने पहुंची महिला, तबीयत बिगड़ी

Sat, 24 Jun 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ थाना परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला कीटनाशक खाकर वहां पहुंच गई। महिला का आरोप था कि ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। महिला की तबीयत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाने पहुंची महिला ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसके पति नौकरी के सिलसिले में दूसरे जनपद में रहते हैं। ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इससे परेशान होकर उसने कीटनाशक खा लिया। इसी बीच महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ रितेश पांडेय ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें