फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत मिली

Sat, 24 Jun 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के ग्राम धनुकारा की चौहान बस्ती निवासी प्रदीप चौहान की पत्नी खुशबू (24) शनिवार को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। परिजनों ने बताया कि खुशबू ने घर में फांसी लगा लिया। उसके शव को नीचे उतारकर जमीन पर रख दिया गया। थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें