फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से भड़के उपभोक्ता, जाम लगाया

Sat, 12 Sep 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा कि यदि अविलंब लोवोल्टेज व कटौती का संकट दूर न किया गया तो आन्दोलन छेड़ा जाएगा। उपभोक्ताओं ने पुराना रोस्टर बहाल करने की मांग की। जाम की सूचना पर पहुंचे महरुआ एसओ ने समझा बुझाकर जाम शांत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अधिकारियों से बात की गई है, जल्द ही सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर सिंह की अगुवाई में शनिवार को बिजली कटौती के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों ने गूगुरगंज चौराहे पर अकबरपुर-सुल्तानपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। और पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि पावर कॉर्पोरेशन उपभोक्ताओं के हितों को लेकर गंभीर नहीं है।

वह समस्या को सुलझाने में दिलचस्पी नहीं ले रहा है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। विद्युत की बदहाली से पहले से ही उपभोक्ता परेशान हैं। इस बीच नया रोस्टर लागू कर देने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। क्षेत्र के लोगों को पिछले कई दिनों से जहां लो वोल्टेज और कटौती से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


कहा कि पहले जहां दिन में 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक वहीं रात में भी 9 बजे से रात 2 बजे तक आपूर्ति मिलती थी, वहीं अब नए रोस्टर में दोपहर सवा तीन बजे से शाम 8 बजे तक तथा रात सवा तीन बजे से सुबह 9 बजे तक आपूर्ति दी जा रही है।

उपभोक्ता राहुल सिंह, अभिमन्यु वत्स, राजकुमार, रामगोपाल, राजेश दुबे, शीलता प्रसाद यादव व रामबकस सिंह आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि अविलंब सुधार न हुआ तो बड़ा आन्दोलन छेड़ा जाएगा। जाम की सूचना पर एसओ महरुआ विजय मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। न मानने पर उच्चाधिकारियों से वार्ता किया। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर होगा। जल्द ही लोवोल्टेज की समस्या दूर कराई जाएगी। इस पर जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें