फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुकुनुद्दीनपुर में पशु चिकित्सालय का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। विकास खंड क्षेत्र के रुकुनुद्दीनपुर गांव में पशु चिकित्सालय का निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इसके लिए अमर उजाला का भी आभार जताया है। कुछ दिन पहले ही अमर उजाला ने अस्पताल भवन की बदहाली की खबर प्रकाशित की थी। इस बीच अब 10 लाख रुपये की लागत से पशु अस्पताल व चिकित्सकों के लिए आवास का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

रुकुद्दीनपुर गांव में करीब चार दशक पहले बना पशु चिकित्सालय मौजूदा समय में बदहाल हो चुका है। इस वजह से इसके संचालन में भी काफी मुश्किल हो रही है। आम नागरिक काफी समय से नए भवन का निर्माण कराए जाने की मांग कर रहे थे। अमर उजाला ने पशुपालकों व कर्मचारियों की मांग पर भवन की बदहाली की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इस बीच पशु चिकित्सालय विभाग के पत्र को शासन ने संज्ञान में ले लिया। पशु चिकित्सालय व आवासीय भवन के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी। अब अस्पताल भवन का निर्माण शुरू हो गया है। स्थानीय सूरज, संतराम, सेवाराम, मनीराम, दिनेश कुमार व रामविलास आदि का कहना है कि नए भवन के बन जाने से उपचार सेवा में बेहतर सुधार होगा। इससे करीब पांच हजार से अधिक पशुपालक इसका लाभ उठा सकेंगे। अवर अभियंता संजय चौहान ने बताया कि अक्तूबर के अंत तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें