फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 85 लाख की लागत से शुरू हुआ भटपुरवा पुल का निर्माण

विज्ञापन
भटपुरवा स्थित शारदा सहायक नहर पर शुरू हुआ पुल का निर्माण। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। लगभग 10 वर्ष से नए पुल के निर्माण की बाट जोह रही करीब 15 हजार की आबादी की उम्मीदें अब पूरी होने जा रही हैं। शारदा सहायक नहर पर भटपुरवा गांव के पास लगभग 85 लाख की लागत सेे पुल का निर्माण शुरू हो गया है। पहले यहां बना पुल काफी संकरा है। बड़े वाहन तो पहले भी नहीं जा पाते थे, जर्जर होने के चलते इन दिनों सामान्य आवागमन भी ठप है।
विज्ञापन

भटपुरवा के पास शारदा सहायक नहर के पुल से होकर पसियापारा, लोदीपुर, तहिरापुर, सुल्तानपुर, भगवानपुर, गोपालपुर, मजगवां, कसियापुर, चांदपुर, भटपुरवा व तिघरा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
दशकों पहले यहां बना संकरा पुल काफी जर्जर हो चुका है। इससे आवागमन ठप है। इसके चलते ग्रामीणों को अकबरपुर-टांडा मार्ग पर पहुंचने के लिए करीब पांच से छह किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से यहां नए पुल का निर्माण कराने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग थी कि चौड़े पुल का निर्माण कराया जाए जिससे चार पहिया वाहनों का भी आवागमन हो सके। सिंचाई विभाग ने संबंधित पुल के निर्माण का काम शुरू करा दिया है। करीब 85 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण होगा।
पुल का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। लोदीपुर के रोहित वर्मा, रसूलपुर के विनीत कुमार व गोपालपुर के दिलीप कुमार आदि का कहना है कि नया पुल बन जाने से आवागमन में काफी सहूलियत होगी। करीब 10 वर्ष से पुराने पुल से आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी।
पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। एक वर्ष के अंदर इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था को समय से काम पूरा करने का निर्देश है।
विज्ञापन

-रजनीश कुमार, अधिशाषी अभियंता, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें