फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला सिपाही से अभद्रता में सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिला सिपाही से अभद्रता करने के आरोपी अलीगंज थाने में तैनात सिपाही को एसपी अजीत सिन्हा ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कई थानों में नए प्रभारी तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर महिला थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने एसपी से शिकायत में कहा था कि अलीगंज थाने के एक सिपाही ने उनसे अभद्रता की है। उसने इसका प्रमाण भी एसपी को सौंपा। इस पर एसपी ने आरोपी सिपाही नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। इस बीच एसपी ने प्रभारी साइबर सेल विजय तिवारी को थानाध्यक्ष महरुआ बना दिया गया है जबकि महरुआ थानाध्यक्ष रहे रितेश कुमार पांडेय को एसओ हंसवर की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक यादवेंद्र सोनकर पुलिस लाइन से एसओ कटका बनाए गए हैं। रफीगंज चौकी प्रभारी विनोद यादव को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है।
दरोगा रामाश्रय राम को पुलिस लाइन से इब्राहिमपुर तथा सूर्यमणि शुक्ल को महरुआ में सेकेंड अफसर की तैनाती दी गई है। कटका थाना प्रभारी धर्मवीर सरोज को जनसूचना सेल का प्रभारी बना दिया गया है। जबकि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विश्वनाथ यादव पैरवी सेल के प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें