फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त दूर संचार कर्मी की हादसे में मौत

Wed, 23 Aug 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र में मंगलवार को एक वाहन की टक्कर से दूर संचार विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

यह हादसा भीटी क्षेत्र के शाहपुर निवासी रामप्रीत यादव (65) के साथ हुआ। दूर संचार विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद रामप्रीत ने नारायणपुर घाट पर किराने की दुकान चलाते थे। मंगलवार सुबह वे बाइक से दुकान जा रहे थे। रास्ते में ब्रम्हबाबा के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल रामप्रीत को सड़क के किनारे पड़ा देख स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
उपचार के दौरान रामप्रीत की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक रामप्रीत ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। चिकित्सकों का मानना है कि सिर में गंभीर चोट लगने से रामप्रीत की मौत हुई। सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद बोलेरो के साथ चालक मौके से भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें