अंबेडकरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि, स्मार्ट मीटर की मनमानी, यूरिया खाद की किल्लत और लगातार हो रहे पेपर लीक जैसे ज्वलंत मुद्दों के विरोध में बुधवार को विशाल जन-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे पटेल नगर तिराहा अकबरपुर से कलेक्ट्रेट तक पद यात्रा निकाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।