फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गृहमंत्री के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संसद में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और कांग्रेस को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक जुलूस निकाला और अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

जलालपुर में जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर नारे लगाए। कहा कि इन्हें न तो संविधान की और न ही आंबेडकर के सम्मान की सुध है। जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता आए दिन महापुरुषों को लेकर आलोचना भरी टिप्पणी करते हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद सभी लोग तहसील पहुंचे। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पवन जायसवाल को सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव गोरखपुर निवासी प्रभात पांडेय बीते दिनों शांति पूर्वक विधानसभा का घेराव करने गए थे। पुलिस प्रशासन की लापरवाही से उनकी मौत हो गई। जिम्मेदार पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई हो। इसके अलावा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकार नौकरी दी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान सोशल मीडिया प्रदेश सचिव बृजेश सिंह यादव, सुशील गौतम, विवेक गौतम, राजनाथ दूबे, राजपत सिंह, रमेश वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। देर शाम अकबरपुर में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें गृहमंत्री के बयान को लेकर आक्रोश जताया। टांडा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें