फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों के निलंबन पर भड़के कांग्रेसी

Tue, 04 Aug 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में सोमवार को 25 सांसदों के निलंबन को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी असफलताओं को छिपाने और भ्रष्टाचार में डूबे वरिष्ठ नेताओं को बचाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई पर तुली है।
विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि यदि जल्द सभी सांसदों का निलंबन वापस नहीं लिया गया, तो कांग्रेस आरपार की लड़ाई लड़ेगी।
मंगलवार सुबह प्रांतीय नेता अशोक सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में लगी गांधी प्रतिमा के पास एकत्र हुए।

अशोक ने कहा कि तमाम तरह के झूठे वादे कर भाजपा केंद्र की सत्ता पर काबिज हो गई, लेकिन वादों को पूरा करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कई मंत्री पहले ही वर्ष भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए।
विज्ञापन


देश का सबसे बड़ा व्यापम घोटाला हो, या फिर ललित मोदी का मामला। सभी में प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। भ्रष्टाचार को उजागर करने के साथ ही जब ऐसे मंत्रियों का इस्तीफा मांगा जा रहा है, तो भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले सांसदों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि सोमवार तीन अगस्त का दिन भारतीय लोकतंत्र में काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द ही सभी 25 सांसदों का निलंबन वापस नहीं लिया गया, तो आरपार का संघर्ष छेड़ा जाएगा। इस दौरान शिवप्रसाद गुप्त, डॉ. विजय शंकर तिवारी, अमित वर्मा, रेहान जैदी, विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें