फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव की बेटी के समर्थन में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान निपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने की मुहिम के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे चार दिवसीय हस्ताक्षर अभियान के अंतिम दिन जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने अपना समर्थन दिया। वक्ताओं ने उन्नाव में हुए घटना की निन्दा करते हुए प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई। कहा कि महिलाओं व बेटियों के प्रति हो रहे उत्पीड़न को लेकर सरकार को जिम्मेदारी तय करने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के अंतिम दिन जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर जनसमर्थन हासिल किया गया। वरिष्ठ नेता रेहान जैदी ने बताया कि नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू के नेतृत्व में पुराने तहसील तिराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनसमूह ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव रामकुमार पाल, मो. अनीस खां, डॉ विजयशंकर तिवारी, सतीश चन्द्र प्रजापति, अवधेश कुमार बब्लू आदि मौजूद रहे।
वहीं जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी व किछौछा नगर अध्यक्ष इमरान अहमद गांधी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए हस्ताक्षर किया। प्रदेश सचिव अजय सिंह कप्तान के अगुवाई में जिला अस्पताल के पास, नन्द कुमार गुप्त के नेतृत्व में कटेहरी बाजार, शहबाज अंसारी के नेतृत्व में टांडा, भियांव ब्लाक में अबू सहमा व नजरे आलम के नेतृत्व में जलालपुर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना जन समर्थन दिया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आहवान पर चलाए गए चार दिवसीय हस्ताक्षर अभियान में अपार जनसमूह का समर्थन मिला। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी तय करने की जरूरत है। ऐसे चीजों के विरुद्ध जब तक कड़ा रूख अख्तियार नहीं किया जाएगा, तब तक इस पर अंकुश नहीं लग सकता।
यदि सरकार को महिलाओं व बेटियों के सम्मान का जरा सा भी ख्याल है तो वे इस घटना में शामिल सभी दोषियों को सजा दिलाने में मदद करे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें