फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जल्द पूरी कर ली जाएं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आपदा को लेकर जरूरी तैयारियां मुकम्मल कर ली जाएं। यह निर्देश उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधीर सिंह चौहान ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

बाढ़ प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित मेगा मॉक एक्सरसाइज के मद्देनजर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने डीएम राकेश कुमार मिश्र से जिले में आपदा प्रबंधन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी हासिल की। कहा कि आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियों का रिहर्सल कर लिया जाए। स्कूल के बच्चों के अलावा समाज के अन्य लोगों का सहयोग लेकर जनसामान्य को जागरूक किया जाए, जिससे इमरजेंसी रिसोर्स की तैयारी पूरी रहे।
कहा कि बाढ़ के दौरान चिकित्सा व्यवस्था बेहतर रखने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि दूषित जल से होने वाली बीमारियों से आसानी से निपटा जा सके। बाढ़ चौकियों पर वितरण के साथ ही अन्य प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरण में सभी जरूरी ध्यान दिए जाएं। किसी भी स्तर पर यदि कोई शिथिलता पाई जाती है, तो गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र, एडीएम अमरनाथ रॉय के अलावा सभी तहसीलों के एसडीएम तथा कई जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा है कि 18 जुलाई गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों टांडा व आलापुर का भ्रमण जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ वे करेंगे। इसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आने वाले ग्रामीणों से मुलाकात कर फिर से जाना जाएगा कि उन्हें बाढ़ आने पर किन किन तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें