फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वर्षों से दौड़ लगा रहे फरियादी, नहीं मिल पा रहा न्याय

Sun, 05 Oct 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.आलापुर तहसील में समाधान दिवस के दौरान सोते बीडीओ जहांगीरगंज सतीश सिंह।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। फरियादियों को न्याय देने के लिए शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसके बावजूद भी लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे ही एक ही मामलों के निस्तारण के लिए फरियादी महीनों से नहीं वर्षों से अधिकारियों की चौखट पर आकर अपनी अर्जी लगा रहे हैं, लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को कुल 316 शिकायतें आईं, जिसके सापेक्ष 32 का ही निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

जलालपुर में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान आयोजित होना था। इसके लिए बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे थे, इसके बाद भी डीएम नहीं पहुंचे। ऐसे में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला व एसपी अभिजीत आर शंकर की मौजूदगी में सुनवाई शुरू हुई। यहां 135 शिकायतें आईं, जिसके सापेक्ष नौ का ही निस्तारण हो सका। आलापुर में 51 में से 7, टांडा में 31 में से 4, अकबरपुर में 56 में से 6 तथा भीटी में 43 में से 6 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।

पांच बार शिकायत समाधान अब तक नहीं
फोटो 21
जलालपुर के भस्मा निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव के चकमार्ग पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। आरोप है कि इसको हटवाने के लिए उसने अब तक पांच बार शिकायती पत्र दिया। हर बार अधिकारियों ने रास्ते से अवरोध हटाने का आश्वासन दिया, लेकिन हालात आज भी वैसे ही हैं।
विज्ञापन


राजस्व विभाग ने की अनसुनी
मालीपुर गांव के रहने वाले जगदंबा चौहान ने बताया कि उनकी पट्टे की पुरानी जमीन है। जिस पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया। थाने से लेकर तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन राजस्व विभाग लगातार अनसुनी करता रहा है।
-
शिकायत के बाद भी नहीं सुनवाई
खालिसपुर के रहने वाले सूर्यबली ने बताया कि पैतृक जमीन पर विपक्षियों ने जबरन उसकी जमीन कब्जा किया है। तीन बार शिकायत पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई राजस्व विभाग की ओर से की गई।
-
तहसील समाधान दिवस सोते रहे बीडीओ
अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक चौंकाने वाला फोटो वायरल हुआ। जनसुनवाई के दौरान, जब फरियादी अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे, तब बीडीओ जहांगीरगंज सतीश सिंह सोते नजर आए। वहीं उनके बगल में बैठे बीडीओ रामनगर फोन में व्यस्त दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर जमकर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें