फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 22 को दो पालियों में होगी कम्पार्टमेंट परीक्षा

Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कम्पार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को होगी। दो पालियोंं मेंं होने वाली परीक्षा में 630 विद्यार्थी शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा के लिए एक जोनल व एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा में एक विषय में असफल होने या फिर किसी विषय में अधिक अंक हासिल करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद कम्पार्टमेंट परीक्षा कराता है। इस परीक्षा से छात्र-छात्राओं को अंक बढ़ाने का मौका मिलता है। 22 जुलाई को अकबरपुर नगर स्थित बीएन इंटर कॉलेज में कम्पार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह सात बजे से सवा दस बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा में हाईस्कूल के 243 और इंटरमीडिएट के 387 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। उधर केंद्र व्यवस्थापक शंकर कुमार चौधरी ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें