फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला व मासूम की हत्या के आरोप में पति व सास गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के थिरुआ नाले में शनिवार को मृत मिली महिला व उसके तीन माह के पुत्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति व सास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला मीरापुर निवासी रोहित मौर्य की पत्नी खुशबू (23) व उसके तीन माह के पुत्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को थिरुआ नाले में मिला था। ससुराल वालों ने बच्चे के साथ महिला के आमहत्या करने की सूचना पुलिस को दी। दूसरी तरफ खुशबू के पिता श्याम बिहारी ने दहेज की मांग पूरी होने पर पुत्री व मासूम की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। घटना की छानबीन के दौरान पुलिस ने सोमवार को मृतका के पति रोहित व सास शोभा देवी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ससुर विजय कुमार पुलिस की गिरफ्त से दूर है। कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें