फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वाहन की टक्कर से जनसेवा केंद्र संचालक की मौत

विज्ञापन
विनय यादव। फाइल फोटो
विज्ञापन
जहांगीरगंज। कटका बाजार से काम निपटाकर मंगलवार रात बाइक से घर लौट रहे जनसेवा केंद्र संचालक विनय यादव (35) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा जहांगीरगंज मार्ग पर बावली चौक से पूरब मामपुर नहर के पास हुआ। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सुजावलपुर निवासी विनय यादव रात करीब 10:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। मामपुर नहर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर लगा दी। जोरदार टक्कर से विनय उछलकर सड़क पर जा गिरे। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी जहांगीरगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विनय जनसेवा केंद्र चलाने के साथ निजी फाइनेंस कंपनी में एजेंट भी थे। उनकी मौत से पत्नी संजू देवी और चार छोटे बच्चों हर्ष, सृष्टि, वैष्णवी और आठ माह की वेदिका के सिर से पिता का साया उठ गया। पति की मौत की खबर सुनकर संजू देवी बेसुध हो गईं। विनय दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई अरुण और बहनों मुद्रिका, पूनम, बिंदु व पूजा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें