फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच गांवों में खुलेंगे कॉमन सर्विस सेंटर

Wed, 03 Sep 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब सरकारी सेवाएं और डिजिटल सुविधाएं पहले से कहीं अधिक सुलभ होंगी। प्रशासन ने भियांव, जलालपुर और जहांगीरगंज विकासखंडों के पांच गांवों में नए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) स्थापित करने की योजना बनाई है। प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर लगभग पांच लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

भियांव विकासखंड में निमटीनी, दुल्हुपुर कला और पूरा बदलही, जलालपुर में चितौंना कला और जहांगीरगंज में कादीपुर फरीदपुर में केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर सरकारी सेवाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म को सीधे जोड़ना है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता दोनों बढ़ें। ग्रामीण स्तर पर आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार संबंधी सेवाओं के साथ-साथ बैंकिंग और बीमा कार्य भी संपन्न होंगे। सीएससी केंद्र ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं का प्रशिक्षण देने का भी प्रमुख माध्यम होंगे। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा
तीन विकासखंड के पांच गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।

- सर्वेश पांडेय, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें