फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइक व बुलेट में भिड़ंत, युवक की मौत

Mon, 05 Oct 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अशरफपुर किछौछा खादिम टोला मृतक के घर के बाहर मौजूद परिजन व अन्य। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बसखारी के जलालपुर-बसखारी मार्ग पर जोलहापुर पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में बुलेट सवार आफताब आलम (34) की मौत हो गई। बाइक सवार मां-बेटे अजय (30) और सुशीला देवी (60) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


अशरफपुर किछौछा खादिम टोला निवासी आफताब आलम सोमवार को जोलहापुर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए गए थे। दोपहर एक बजे के पेट्रोल डलवाने के बाद घर की तरफ निकले थे। पेट्रोल पंप से बसखारी की तरफ कुछ दूरी पर बढ़े थे। तभी जलालपुर की तरफ से आ रही बाइक ने पीछे से उनकी बुलेट में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार सम्मनपुर के सिसारा निवासी अजय और उनकी मां सुशीला देवी और बुलेट चालक आफताब घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन आधा घंटे का समय बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद वहां पहुंचे परिजन ई रिक्शा से आफताब को लेकर बसखारी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एंबुलेंस मां- बेेटे को सीएचसी बसखारी लेकर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

तीन माह पूर्व सऊदी से लौटा था आफताब
आफताब पिछले करीब चार वर्षों से सऊदी अरब में एक कंपनी में नौकरी कर रहे थे। वह छह माह की छुट्टी लेकर जुलाई में घर लौटे थे। तीन वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उनकी दो वर्ष की बेटी अनीजा है। चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े आफताब परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

करीब आठ वर्ष पहले पिता मोहम्मद नसीम के निधन के बाद वह परिवार का सहारा थे। उनकी मौत के बाद बहन की शादी की जिम्मेदारी भी निभाई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां अलीमुन्निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बेटी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई आजाद, समीर और सोयब बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें