फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सुबह-शाम ठंड, दोपहर में धूप से राहत

Tue, 21 Jan 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दिन में खिल रही चटख धूप के कारण अब ठंड का अहसास सिर्फ सुबह व शाम को ही परेशान कर रहा है। सोमवार को दिन भर तेज धूप रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि इस दौरान तेज रफ्तार चल रही पछुआ हवाओं ने गर्म कपड़े नहीं उतारने दिए। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रहने के साथ ही तेज पछुआ हवाओं के चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 4.9 और न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज हुई।
सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। कोहरा न होने के कारण धूप भी जल्दी निकल आई। दोपहर होते होते चटख हुई धूप की तपिश से लोगों को धूप में बैठने के समय अपने गर्म कपड़े भी उतारने पड़े। इस दौरान तेज गति से चल रही पछुआ हवाओं के कारण धूप से हटते ही ठंड का अहसास भी लोगों को सताता दिखा। धूप खिलने से बाजारों में जुटी खरीदारों की भीड़ से शाम ढलने के बाद भी चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें