फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Mon, 13 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : symbolic
विज्ञापन
पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा पर केस दर्ज किया है। अकबरपुर कोतवाल रामलखन पटेल के अनुसार फ्लाइंग स्वॉक्यड मजिस्ट्रेट सीडीपीओ शेषनाथ वर्मा द्वारा 12 फरवरी को एक तहरीर दी गई।
विज्ञापन


आरोप लगाया गया कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा बिना किसी अनुमति के विधानसभा क्षेत्र में बड़े-बड़े बैनर लगाए जा रहे हैं, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। सीडीपीओ की तहरीर के आधार पर आरोपी भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक तनवीर खां को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें