फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीएमओ करेंगे रूबी की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रूबी की मौत की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के तीन दिन बीत जाने के बाद भी चिकित्सा विभाग मौत का कारण स्पष्ट नहीं कर पाया है। सीएमओ डॉ. संजय शैवाल ने बताया कि मंगलवार को चिकित्सकों की टीम के साथ खुद रिपोर्ट की दोबारा से परीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

उधर, पुलिस बिना सटीक रिपोर्ट के हिरासत में लिए गए आरोपियों को जेल भेजने को तैयार नहीं है। रूबी की मौत को लेकर कई संगठन के लोगों में भी उबाल है। मृतिका के परिजनों का कहना है कि यदि जल्द हत्यारों को जेल नहीं भेजा गया तो सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे।
कटका के सिंघोरिया दुल्हूपुर कला निवासी रूबी (22) का शव नौ मई को न्योरी बाजार स्थित कृष्णा पॉली क्लीनिक में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता मुन्नालाल के मुताबिक उनकी बेटी बीते तीन साल से पॉली क्लीनिक पर काम कर रही थी। एक सप्ताह पूर्व गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। आठ मई की रात संचालक पिंटू निषाद उसे घर से बुलाकर अपने साथ लेकर गया था। अगली सुबह रूबी का शव फंदे से लटका मिला था। पिता के मुताबिक मौके पर पहुंचने पर उनकी बेटी का शव जमीन पर रखा मिला था। इसके बाद संचालक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें