फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला’ के कार्यक्रम में सीएम से पुरस्कृत हुए मेधावी

Tue, 14 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मेधावी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद मंगलवार शाम जनपद पहुंची हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टॉपर छात्राओं गरिमा व नेहा ने ‘अमर उजाला’ को आभार जताया। हाईस्कूल की मेरिट सूची में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर लखनऊ में ही मुख्यमंत्री के हाथों साइकिल पाकर गरिमा सर्वाधिक आह्लादित थीं।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में जिले की टॉपर छात्रा नेहा ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलना अविस्मरणीय है। दोनों ने कहा कि निश्चित तौर पर ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और युवाओं को खुद को स्थापित करने की प्रेरणा मिलेगी।

  गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में सूर्यनरायन स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुकुनुद्दीनपुर की छात्रा गरिमा चौधरी व न्यू लाइट एकेडमी सिकंदरपुर की छात्रा नेहा ने जिले में टॉप किया था। इनमें से गरिमा ने तो हाईस्कूल की मेरिट सूची में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस बीच ‘अमर उजाला’ ने इन दोनों छात्राओं को प्रदेश की अन्य टॉपर छात्र छात्राओं संग मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का मौका दिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित करने के लिए ‘अमर उजाला’ द्वारा हर साल अमर उजाला मेधावी सम्मान दिया जाता है। इसी क्रम में क्रम में दोनों छात्राएं अपने अभिभावकों संग सोमवार की सुबह लखनऊ पहुंची थीं।

मंगलवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद जब मेधावी छात्राएं अकबरपुर पहुंचीं और मन की बात साझा की।

इंटर की टॉपर नेहा ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का पल अत्यंत गौरवशाली है। ऐसे सम्मान से न सिर्फ अन्य युवाओं के उत्साह में वृद्धि होगी, बल्कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ से सम्मानित होना उन्हें एक सपने जैसा लग रहा है।

उनका सपना ‘अमर उजाला’ ने पूरा कराया है। नेहा को जनपद टॉपर होने के चलते पुरस्कार स्वरूप साइकिल का टोकन दिया गया, जो उसे आगामी दिनों में जिले में आयोजित एक समारोह में दी जाएगी। नेहा के पिता रामअशीष ने कहा कि वे इस पल को कभी भूल नहीं पाएंगे।

मुख्यमंत्री के साथ अपनी बेटी को खड़ा देख वे खुद गौरवशाली महसूस कर रहे। हाईस्कूल की जिला टॉपर व प्रदेश की मेरिट सूची में तीसरा स्थान बनाने वाली गरिमा ने कहा, कभी सोचा नहीं था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मुझे सम्मानित करेंगे। सिर्फ ‘अमर उजाला’ के प्रयासों के कारण मेरा सपना पूरा हुआ।

गरिमा ने कहा कि इससे जिले के हजारों युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्हें भी ऐसी मेहनत करनी चाहिए कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का मौका मिल सके। बहन के साथ गए बड़े भाई मुकेश ने कहा कि इस आयोजन में भाग लेकर कभी न भूलने वाला सफर याद रहेगा। बहने के कारण पूरे परिवार का नाम ऊंचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें