फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जून को मुख्यमंत्री के आने की संभावना

Fri, 20 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी विवेक व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में 1 जून को मुख्यमंत्री के दौरे की संभावना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में डीएम विवेक ने कहा कि समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने विभिन्न नए कार्यों के शिलान्यास तथा पूर्ण हो चुके बड़े कार्यों के लोकार्पण को लेकर शिलापट्टिका तैयार कराए जाने का निर्देश दिया। इस बीच जिले में सभी अधिकारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 1 जून को जनपद दौरा लगभग तय हो गया है।

हालांकि कोई अधिकृत कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन दौरे की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम विवेक ने सुरक्षा से लेकर दौरे की अन्य तैयारियों को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया।
विज्ञापन


जलालपुर तहसील तथा अकबरपुर तहसील के निकट स्थित हवाई पट्टी पर हेलीपैड तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था के लिए एसडीएम, सीओ व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि इस दौरान व्यवस्था में कोई दिक्कत आए, तो समय रहते उन्हें या फिर सीडीओ को अवगत कराया जाए।

सुरक्षा प्रबंधन पर एसपी अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ नेहा प्रकाश व एसडीएम सदर पंकज समेत सभी एसडीएम व विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें