कलेक्ट्रेट में शपथ लेती आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य अधिकारी।
अंबेडकरनगर। एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मंगलवार को कलेक्ट्रेट से शुभारंभ डीएम अनुपम शुक्ला ने किया। लोगों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए वाहनों को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। साथ ही आशा बहु व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई।
डीएम ने कहा कि अपने आसपास गंदगी न जमा होने दें। गंदगी से विभिन्न प्रकार के संक्रमण रोग पैदा होते हैं। लोगों को बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने कहा कि सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, नीम की पत्ती का धुआं करें, दवा का छिड़काव करें, बुखार होने पर डाॅक्टर को दिखाएं।
इस दौरान जिलािधकारी ने सभी विभागों की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
संचारी रोग अभियान की रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर पटेल नगर तिराहा तक निकाली गई, जिसमें लोगों का ऐसी बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान एसीएमओ डॉ. सालिकराम, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा, डीएमओ नवनिधि मिश्रा समेत नगर पालिका, पंचायतराज विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।