फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वारंटी पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प, छह हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
हंसवर। क्षेत्र के नसीराबाद गांव में शुक्रवार को वारंटी की तलाश में गई पुलिस टीम और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी के बाद झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर छह युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हंसवर पुलिस के उपनिरीक्षक रवि यादव एक सिपाही के साथ वारंटी की गिरफ्तारी के लिए नसीराबाद गांव जा रहे थे। गांव के बाहर सड़क पर एक स्कूटी खड़ी होने के कारण पुलिस वाहन आगे नहीं बढ़ सका। इस पर उन्होंने वहां मौजूद युवकों से स्कूटी हटाने को कहा। स्कूटी हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और झड़प की स्थिति बन गई।
माहौल बिगड़ता देख दरोगा ने थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और झड़प में शामिल छह युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि दरोगा के साथ हुई झड़प के मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें