फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल

Sat, 21 Nov 2015 10:09 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सतरही गांव निवासी दयाशंकर व रामदुुलार के बीच अरसे से भूमि विवाद चल रहा है। दोनों में अक्सर भूमि पर कब्जेदारी को लेकर विवाद होता रहता है। शनिवार को एक पक्ष दयाशंकर भूमि की सिंचाई कर रहा था। बताया जाता है कि उसका भूमि में मौके पर कब्जा भी है।
विज्ञापन


इस दौरान दूसरे पक्ष के लोग भूमि को अपनी बताते हुए सिंचाई का विरोध करने लगे। दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। मामला यहां तक पहुंचा कि एक दूसरे की पिटाई भी करने लगे। इसमें दयाशंकर, संजय यादव व सोना देवी को चोटें आयी हैं, दूसरे पक्ष से रामदुलार भी जख्मी हो गया।
विज्ञापन


इलाज के लिए तीन लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने सम्मनपुर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें