फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आरोग्य मेले में मुफ्त इलाज का दावा फेल

Sun, 11 May 2025 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आरती
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मरीजों को उनके घर के पास ही बेहतर इलाज की सुविधा के लिए रविवार को स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। वहां पर आने वाले मरीजों को निशुल्क जांच के साथ दवाएं दी जाती है। जिलेभर के 29 उपकेद्रों पर लगने वाले इस स्वास्थ्य मेले में काफी झोल है। कहीं लैब टेक्नीशियन नहीं है तो कहीं पर परचा बनवाने का पैसा भी मांगा जाता है।
विज्ञापन

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के मोहसिनपुर में चिकित्सक मरीजों का उपचार बर रहे थे। दवाओं की भी उपलब्धता रही, लेकिन वहां पर मरीजों की जांच नहीं हो पा रही थी। इस केंद्र पर पहले एलटी की तैनाती थी, लेकिन इधर कई माह से यहां पर किसी की तैनाती नहीं हुई है। इसके कारण यहां पर आने वाले मरीजों बाहर से जांच करानी पड़ती है। दवा लेने आए राधेश्याम ने बताया कि अस्पताल में सब कुछ तो ठीक है, लेकिन जांच की व्यवस्था नहीं है ऐसे में बाजार से जांच करानी पड़ती है।
जन आरोग्य मेले में परचे के लिए मांगे पैसे
वहीं, शहर के पंडा टोला में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र की हालत तो काफी दयनीय है। यहां आप परचा बनवाने जाएंगे तो पहले आपसे पैसे की मांग की जाएगी, लेकिन अगर आपने बताया कि रविवार को परचे का का पैसा नहीं पड़ता है तो बात वहीं पर खत्म कर दी जाएगी। यहां महिलाओं का प्रसव कराया जाता है, मरीजों के साथ तीमारदार भी आते है, लेकिन पेयजल का संकट है। चिकित्सक विजय गुप्ता ने बताया अंदर आरओ लगा है। स्वास्थ्य विभाग गोल्डन कार्ड के बनने का दावा हर बार करता है, लेकिन कहीं पर भी यह कार्ड बनता नहीं मिला।
विज्ञापन


केस एक
नहीं हुआ एक्सरे
फोटो- 15
भीटी सीएचसी में किछूटी गांव की रहने वाली आरती ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले चोट लगी थी, जिसकी वह दवा लेने आई थी। दवा तो मिल गई है, लेकिन एक्सरे नहीं हो पाया है।

केस दो
जांच के लिए भेजा जिला अस्पताल
फोटो- 16
स्वास्थ्य केंद्र ब्राहिमपुर कुसमा में क्षेत्र के सगरा गांव के रहने वाले अरविंद कुमार अपनी बीपी और शुगर की जांच कराने अस्पताल आए थे। जहां पर प्राथमिक जांच तो हो गई, लेकिन अन्य जांच के लिए जिला अस्पताल के लिए कहा गया है।

वर्जन
जांच कराई जाएगी
स्वास्थ्य मेले में सभी को दवाएं व जो जांच हो सकी उन्हें कराया गया, जिन केंद्रों में गड़बड़ियां हैं वहां पर जल्द ही व्यवस्थाओं को सुधारा जाएगा। पैसा मांगने के मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार शैवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें