बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक करते अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी।
बहराइच। कलेक्ट्रेट संघ के भवन में बृहस्पतिवार को जिला अधिवक्ता संघ की अगुवाई में वकीलों ने बैठक की। इसमें वकीलों ने नगर मजिस्ट्रेट पर वकीलों के किए गए पौधरोपण को तहस नहस किए जाने के विरोध में उनकी कोर्ट के बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामजी बाजपेई ने किया जबकि संचालन महामंत्री बालकृष्ण मिश्रा बालू ने किया। बैठक के दौरान वकीलों ने बताया कि कलेक्ट्रेट के संघ भवन के दक्षिणी भवन के परिसर में कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के वृक्षारोपण मिशन एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया गया था। लेकिन नगर मजिस्ट्रेट शलिनी प्रभाकर ने अधिवक्ताओं के रोपित पौधों को तहस नहस कर दिया। इससे वकीलों में नाराजगी है। इस मौके पर शकील अहमद किदवई, रामनरेश शुक्ला, रामचंद्र पाठक, द्वारिका प्रसाद तिवारी, सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, उत्तम सिंह, कृष्णमुरारी त्रिपाठी, सुधाकर मिश्रा, कृष्णमोहन श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, रामछबीले शुक्ला आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।