फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जाम से कराहे नगरवासी, बेबस दिखे यातायातकर्मी

Tue, 21 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बस स्टॉप के निकट आरओबी पर जाम में फंसे वाहन। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर में सोमवार सुबह यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। नौ से 10 बजे के बीच सबसे ज्यादा आवागमन प्रभावित रहता है। इसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ी। प्रमुख तिराहों और चौराहों पर तैनात यातायातकर्मी भी जाम के आगे बेबस दिखे। इस दौरान कोई भी पुलिस या यातायात का अफसर नजर नहीं आया।
विज्ञापन

अकबरपुर-टांडा रोड पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर सुबह 9:45 बजे जाम लग गया। बस स्टॉप की तरह बस मुड़ते ही दोनों तरफ आवागमन ठप हो गया। इस दौरान कई स्कूली वाहन पुल पर ही जाम में फंसे रहे। बस स्टाॅप के पास ही दो यातायातकर्मी जाम खुलवाने का जतन कर रहे थे, लेकिन आड़े तिरछे वाहन फंसे होने के कारण काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। तहसील तिराहा से अयोध्या मार्ग पर जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह 9:55 बजे तमसा मार्ग मोड़ के पास तीनों तरफ वाहन ठिठके मिले। वहां पर भी दो यातायात कर्मी आवागमन बहाल कराने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन जाम लंबा लगने के कारण वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के वक्त सभी को गंतव्य जाने की जल्दी होती है। ताज्जुब वाली बात है कि अफसर उस समय फील्ड पर नहीं निकलते हैं। सारी व्यवस्था सिपाहियों के भरोसे छोड़ दी जाती है। अफसरों की इस कार्यशैली का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
सीओ ट्रैफिक देवेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह के वक्त सड़क पर भीड़ ज्यादा रहती है, इस वजह से समस्या आई होगी। यातायात व्यवस्था और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें