फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा का शिकार चहोड़ा सहकारी समिति

Fri, 18 Mar 2016 11:17 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
साधसाधन सहकारी समिति चहोड़ा परिसर में फैली निर्माण सामग्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चहोड़ा शाहपुर में एक साधन सहकारी समिति किसान हितों के लिए स्थापित है। वर्षों पुरानी समिति होने के चलते उसका भवन काफी जर्जर हो चुका है। समिति का संचालन भी लगभग ठप हो गया है।
विज्ञापन


करीब एक वर्ष पूर्व एक कार्यक्रम में साधन सहकारी समिति फैजाबाद के अध्यक्ष रामशकल यादव व तत्कालीन सभापति मौजूदा जिला पंचायत सदस्य प्रदुमभन यादव ने निर्माण का भरोसा भी दिलाया था। इसके बावजूद अब तक समिति के नए भवन निर्माण की सुध नहीं ली गई। उदासीनता का आलम यह है कि समिति की भूमि पर एक दुकानदार द्वारा अवैध तरीके से कब्जा भी किया गया है। उसकी गिट्टी व मोरंग परिसर में ही पड़ी रहती है।

क्षेत्र के प्रदीप कुमार व राहुल आदि ने तहसील प्रशासन से समिति के लिए नए भवन का निर्माण कराने की मांग की। उधर रामशकल यादव ने बताया कि विशेष योजना के तहत समितियों की दशा सुधारने का काम शुरू किया गया है। जल्द ही नए भवनों का निर्माण सुनिश्चित कराया जाएगा। अवैध कब्जे के बारे में कहा कि इस बारे में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें