फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों ने पी पोलियो की खुराक

Mon, 30 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियों की खुराक देतीं स्वास्‍थ्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 1 हजार 752 बूथों पर रविवार को पांच वर्ष तक के करीब 56.92 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। सुबह बूंदाबांदी होने से शुरुआती दौर में अधिकांश बूथों पर आमतौर पर सन्नाटे का माहौल रहा, लेकिन दोपहर बाद इसमें तेजी आई। लोगों ने निकटवर्ती बूथों पर पहुंचकर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
विज्ञापन


अभियान सफल बनाने को स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार एक बूथ से दूसरे बूथ का दौरा कर आवश्यक निर्देश दे रही थीं। सीएचसी टांडा में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत सीएमओ डॉ. जेआर चंद्रा ने पांच वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की खुराक देकर की। कहा कि पोलियो एक जानलेवा बीमारी है। इसे जड़ से निपटाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।

जब तक सभी मिलकर इस अभियान में नहीं शामिल होंगे, तब तक देश को पोलियो मुक्त नहीं किया जा सकता। कहा कि अभी भी कुछ लोगों में पोलियो की खुराक को लेकर विभिन्न प्रकार का संदेह है। ऐसे लोगों को पोलियो के बारे में जानकारी देनी होगी, जिससे उनमें फैली भ्रांतियां दूर हो सकें।
विज्ञापन


उधर टांडा विधायक अजीमुलहक पहलवान ने टांडा सीएचसी पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया। उन्होंने सभी लोगों से बीमारी को जड़ से मिटाने का आहवान किया। इस मौके पर डा. अनिल कुममार व अन्य लोग मौजूद रहे।

अकबरपुर में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय कुमार, बीएसए जेएन सिंह, डा. सुभाषचंद्र, आरपी यादव, विनोद सिंह  की मौजूदगी में सभासद बेबी तबस्सुम ने बच्चों को पोलियो की खुराक दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें