फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मॉडलों के जरिए बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 08 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर, टांडा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टांडा (अंबेडकरनगर)। सरस्वती विद्या मंदिर टांडा में शनिवार को विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्वनिर्मित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। अतिथियों ने प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने में अत्यंत सहायक होते हैं।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शबाना नाज व पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्त ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चें अपने नवीन विचार को साझा करते हैं। बच्चों को प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए। प्रदर्शनी में टांडा के मिश्री लाल आर्य कन्या इण्टर कालेज, आदर्श जनता इण्टर कालेज, आदर्श जनता बालिका इण्टर कालेज, फात्मा गर्ल्स इण्टर कालेज, सरस्वती विद्या मन्दिर के बच्चों ने विज्ञान से संबंधित पोस्टर, मॉडल, विज्ञान क्विज, निबन्ध, भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक एवं संस्थापक अखिल भारतीय विज्ञान दल डा. मृदुल शुक्ल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विज्ञान क्लब समन्वयक निरंजन लाल ने बच्चों को नवाचारी विज्ञान माडलों को बनाने के लिए प्रेरित किया। आयोजक संस्था द्वारा मां लीलावती शुक्ला व पिता स्वर्गीय राधेश्याम शुक्ला की स्मृति में आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन आशुतोष पाठक व अर्जुन कुमार ने किया। प्रधानाचार्य राम सुन्दर शुक्ल ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर निर प्रसाद शर्मा, दिनेश नारायण सिंह, रामतीर्थ विश्वकर्मा, नीरज यादव, प्रवीण कुमार गुप्त, रबूशा कुलसुम, वर्षा गुप्ता, रुपाली गुप्ता, मनोज कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें