फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने किया धमाल

Mon, 01 Feb 2016 10:37 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर उन्होंने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। कहा कि मौजूदा समय में छात्र छात्राओं को अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी हो गया है। ऐसे में अंग्रेजी की शिक्षा को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी अभिभावकों को पर्याप्त ध्यान दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


शिक्षकों से आह्वान किया कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इसके बाद विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। छात्र सूर्य प्रताप, अभिषेक सिंह, सौर्या त्रिपाठी, सौम्या, शालिनी, दिव्यांशी, शुुुभम मिश्र व सबाना आदि द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम खासे सराहे गए।

विद्यालय प्रबंधन ने आधुनिक शिक्षा के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। प्रबंधक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की तरफ अग्रसर है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के सभी प्रयास लगातार पूरी मजबूती से किए जा रहे हैं। इस मौके पर कन्हैया प्रसाद वर्मा, विजयधारी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें