अंबेडकरनगर। पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में फ्लैग मेकिंग, राखी मेकिंग व मेहंदी प्रतियोगित का आयोजन किया। इसमें पुलिस कर्मियों के परिवार से जुड़े बच्चों ने प्रतिभाग किया। झंडा, राखी व मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने बेहतर ढंग से अपने हुनर का प्रदर्शन किया। महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के हुनर को बढ़ावा मिलता है।