फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अन्याय के खिलाफ उठाएं आवाज

Sun, 27 Aug 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
केदारनगर में युवतियों को जागरूक करती मिशन श​क्ति टीम। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महिलाओं व युवतियों में साहस का भाव जगाने तथा उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से रविवार को कई थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने जागरुकता अभियान चलाया। टीमों ने बाजारों व प्रमुख चौराहों पर जाकर महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर थाने से उपनिरीक्षक संजीव कुमार व आरक्षी अंजू साहू ने बड़ागांव में महिलाओं से बातकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि किसी समस्या को दबाने की कोशिश न करें। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं। पुलिस से शिकायत करें। महिलाओं को आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी।
आलापुर थाने की आरक्षी रिंकू यादव ने रामनगर में लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। कहा कि किसी भी स्थिति में बैंक खाते से जुड़ी कोई गोपनीय जानकारी साझा न करें। कई बार साइबर ठग लोगों को लाटरी लगने या फिर किसी अन्य तरह का लाभ देने की बात कहकर ओटीपी हासिल कर आर्थिक चपत लगा देते हैं। इसी तरह अन्य थानों क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें