फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परिषदीय स्कूलों के बच्चोंं को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा

Sun, 22 Sep 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 235 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात किए जाएंगे तकनीकी अनुदेशक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जनपद के 235 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं को तकनीकी व रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम संचालित होगा। इसके तहत प्रथम चरण में चयनित विद्यालयों में एक-एक तकनीकी अनुदेशक की तैनाती की जाएगी। तकनीकी अनुदेशक विद्यार्थियों को चार ट्रेड का प्रशिक्षण देंगे। इनमें इंजीनियरिंग एंड वर्कशाप, एनर्जी एंड एंवायरमेंट, एग्रीकल्चर, नर्सरी एवं गार्डनिंग तथा होम एंड हेल्थ ट्रेड शामिल है। तकनीकी अनुदेशक विद्यार्थियों को इन ट्रेडों के को सिखाएंगे, साथ ही अध्यापकों का क्षमता संवर्द्धन भी होगा। जनपद के 1583 परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को तकनीकी व रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अब उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास में दक्ष किया जाएगा। प्रथम चरण में जिले के उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय का चयन लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत किया गया है। चार ट्रेड में प्रशिक्षण दिए जाने के लिए सेवा प्रदाता के माध्यम से तकनीकी अनुदेशकों का चयन होगा।
विज्ञापन

तकनीकी अनुदेशक विद्यालय के गणित व विज्ञान के अध्यापक से समन्वय करके लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम का संचालन करेंगे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्रतिदिन गतिविधियों के बारे में फीडबैक उपलब्ध कराएंगे। विभिन्न प्रकार के कौशल का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को देकर उन्हें हुनरमंद बनांएगे। तकनीकी अनुदेशक की तैनाती किए जाने को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को गाइड लाइन जारी किया है।
विज्ञापन


तकनीकी अनुदेशकों का जल्द होगा चयन
शासन से मिले निर्देश के हिसाब से तकनीकी अनुदेशकोंं की तैनाती की जाएगी। ये बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा से दक्ष करेंगे। इसके लिए जल्द ही सेवा प्रदाता के माध्यम से तकनीकी अनुदेशकों का चयन किया जाएगा। -भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें