फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्कूलों में बच्चों ने सेंटा बन बांटे उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्व संध्या पर कई स्कूलों में क्रिसमस को लेकर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने फैंसी परिधान के साथ ही सेंटा बन कर एक दूसरे को उपहार बांटने के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने भी बच्चों को तरह तरह के उपहार देकर मेरी क्रिसमस के पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल आलापुर में शनिवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में बच्चों ने रंग बिरंगी फैंसी ड्रेस के साथ ही सांताक्लाज का परिधान व सफेद दाढ़ी मूछ लगाकर एक दूसरे को उपहार देते हुए खूब मस्ती की। इसकी शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई।
बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रबंधक सुनील यादव व प्रधानाचार्य इंद्रमणि मिश्र ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई देते हुए उपहार भी बांटे।
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स स्कूल जलालपुर जमौली व सेंट जेवियर्स स्कूल तमसा मार्ग पर भी बच्चों ने क्रिसमस डे मनाने के साथ खूब मौज मस्ती कर विभिन्न खेलों का आनंद उठाया। इस दौरान बच्चों ने सेंटा की पोशाक पहनकर बच्चों को उपहार में टॉफी, चाकलेट व खिलौने भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें