अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड करने का मामला सामने आया है। गृह मंत्रालय और डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी गुड़िया के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए हैं।
31 जुलाई 2025 को गृह मंत्रालय भारत सरकार के साइबर पुलिस पोर्टल एनसीएमईसी से साइबर टिपलाइन रिपोर्ट आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो अपलोड किया गया था। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले की जांच की। आरोपी की पहचान जिले के राजेसुल्तानपुर के बलरामपुर की गुड़िया के रूप में की गई। जांच के दौरान यह तथ्य स्पष्ट हुआ कि गुड़िया ने सोशल मीडिया के माध्यम से बाल अश्लीलता से संबंधित वीडियो अपलोड किया है। साइबर थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने 20 अगस्त को पुलिस को तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी अक्षय पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले जलालपुर में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। इस मामले की विवेचना पुलिस कर रही है लेकिन अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।